पटना। बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है, पुलिस ने आधी रात को एक कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर किया है।
शुक्रवार की सुबह लगभग 3 बजे पटना में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय का एनकाउंटर किया गया। जिले के खगौल थाना इलाके में शुक्रवार की सुबह अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
इसमें मैनेजर राय के पैर में पुलिस ने गोली मारी, जिसके बाद उसे जख्मी हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, मैनेजर राय पर हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। काफी लंबे समय से पुलिस को मैनेजर राय की तलाश थी।
जिसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पटना के खगौल थाना इलाके में ही मैनेजर राय मौजूद है। इसी जानकारी के बाद मैनेजर राय की घेराबंदी पुलिस की तरफ से की गई।
पुलिस से घिरता देख मैनेजर राय ने उन पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई और मैनेजर राय के पैर में पुलिस ने गोली मारी।
घायल मैनेजर राय को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, नयी सरकार बनने के बाद यह 8वां एनकाउंटर है।
इससे पहले गोपालगंज में एक एनकाउंटर हुआ था, सारण में 4, बेगूसराय जिले में एक और पटना जिले में एक एनकाउंटर हुआ था।
इसके बाद शुक्रवार की सुबह-सुबह 8वां एनकाउंटर किया गया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


