होटल रूम में मृत पाई गई इस मशहूर अभिनेता की बेटी, नए साल पर शोक में डूबा फिल्म जगत

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया से फिर बुरी खबर आयी है, नए साल पर एक मशहूर अभिनेता के घर में मातम छा गया। इससे फिल्म जगत शोक में डूब गया है।

अर्जुन बिजलानी के ससुर के निधन के बाद एक मशहूर अभिनेता की बेटी की मौत हो गई है। वह नए साल पर होटल के कमरे में मृत पाई गईं।

यह मशहूर अभिनेता हैं टॉमी ली जोन्स। टॉमी ली जींस की बेटी विक्टोरिया जोन्स अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह सैन फ्रांसिस्को के एक लग्जरी होटल में मृत पाई गईं।

विक्टोरिया जोन्स की लाश गुरुवार यानी नए साल की सुबह करीब 3 बजकर 14 मिनट के आसपास मिली।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार की सुबह सैन फ्रांसिस्को के फेयरमोंट होटल पर एक महिला की लाश होटल के हॉलवे में मिली, जिसके बाद सैन फ्रांसिस्को पुलिस डिपार्टमेंट मौके पर पहुंची। पैरामेडिक्स ने पीड़िता को मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस सोर्स ने बताया कि पीड़िता 34 साल की विक्टोरिया जोन्स थीं, जो ऑस्कर विजेता एक्टर टॉमी ली जोन्स की बेटी हैं।

फिलहाल, पुलिस को अभी किसी गड़बड़ी का शक नहीं है। एक्ट्रेस की मौत कैसे हुई है, इस बारे में भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कुछ रिपोर्ट्स में सुसाइड का दावा किया जा रहा है। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK