गणपत लाल चौरसिया
गुमला। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 30 दिसंबर को गुमला जिला अंतर्गत रायडीह प्रखंड के शंख मोड़, मांझाटोली, रायडीह में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में बैरियर बगीचा परिसर में निर्माणाधीन अस्थायी हैंगर में आहूत की गई। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा, लॉजिस्टिक, प्रोटोकॉल एवं समन्वय से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा करना रहा।
बैठक में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, रूटलाइन, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, संचार व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, आपातकालीन प्रबंधन एवं मीडिया समन्वय जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
एएसएल बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, चैनपुर एवं बसिया सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, तकनीकी विभागों एवं सेवा प्रदाता एजेंसियों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


