बीएयू के कृषि संकाय के 7 विद्यार्थियों ने नेट और एआरएस में पाई सफलता

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के 7 छात्र-छात्राओं ने कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और भारत सरकार की कृषि अनुसंधान सेवा (एआरएस) प्री में सफलता प्राप्त की है।

इनमें से 6 विद्यार्थी डॉ अमनदीप रंजन, प्रिया पल्लवी, अमृता सोनी, श्वेता कुमारी, अनुज कुमार एवं डॉ अविनाश कुमार कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के हैं। एक अन्य छात्र अर्जुन पंडित आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग के हैं।

सफल विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय के स्टूडेंट काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा शुक्रवार को कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उनके प्रयास की सराहना की गयी।

कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉ बीके झा ने कहा कि कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें एक साथ छह विद्यार्थियों ने नेट क्वालीफाई किया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230 व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK