रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित भरनो ब्लॉक 4एस4आर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने गुमला के भरना के मासूटोली में एक किसान दिवस का आयोजन किया। आयोजन में स्पाइसेज बोर्ड, कोच्चि और पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड, भुवनेश्वर का सक्रिय सहयोग रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएयू के कृषि प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ बीके झा ने कहा कि एफपीओ किसानों की समस्याओं का समाधान करने का एक सशक्त माध्यम है।
इससे जुड़ने वाले किसानों की संख्या सतत बढ़ रही है। इस वर्ष किसान दिवस का थीम ‘भारतीय कृषि के वैश्वीकरण में एफपीओ की भूमिका’ रखा गया है।
स्पाइसेज बोर्ड के सलाहकार रवीन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि झारखंड मसाला फसलों के लिए काफी उपयुक्त है। मसाला बोर्ड ने सरसों को भी मसाला की श्रेणी में रखा है।
यहां के किसान अदरक, लहसुन आदि की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। मसाला का पचासी प्रतिशत देश में ही खपत है और 15% का निर्यात होता है।
पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेश कुमार ने कहा कि खेती की निरंतरता के लिए हमें जल, जंगल, जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों का समुचित संरक्षण करना होगा। रसायनों का इस्तेमाल कम करना होगा।
जैविक उर्वरकों और नैनो उर्वरक के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने किसानों को उर्वरकों की गुणवत्ता के पहचान के संबंध में आवश्यक टिप्स भी दिए।
संचालन एफपीओ के प्रबंध निदेशक देवी चरण गोप और धन्यवाद एफपीओ के परियोजना समन्वयक अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


