रांची। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह 24 मई, 2026 को कराएगा। यह आयोजन लोवाडीह स्थित स्वर्णभूमि बैंकेट्स में होगा। विवाह सनातन विधि-विधान के अनुसार कराया जाएगा। उक्त जानकारी रविवार को प्रायोजक अशोक एवं राखी गुलगुलिया, क्लब के अध्यक्ष आस्था किरण, सचिव रेखा शर्मा ने दी।
आयोजकों ने बताया कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए इच्छुक आवेदक जोड़ों को दूल्हा-दुल्हन का आधार कार्ड, माता-पिता के आधार कार्ड की छायाप्रति, एड्रेस पूफ, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक विवरण जमा करने होंगे।
दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।
यह सामूहिक विवाह लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुलगुलिया और राखी गुलगुलिया की 25वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर आयोजित किया जा रहा है।
विवाह पर प्रत्येक जोड़े को संस्था की ओर से विशेष विवाह परिधान, वस्त्र, जूते-चप्पल, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य आवश्यक गृहस्थी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वर एवं वधू पक्ष से 10-10 व्यक्तियों (10 बाराती एवं 10 घराती) को समारोह में सम्मिलित होने की अनुमति होगी।
इच्छुक आवेदक अपने आवेदन लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल के पंजीकृत कार्यालय कसेरा स्पोर्ट्स, प्लाजा चौक, रांची में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर: 9801522911, 9431101159 पर संपर्क किया जा सकता है।
मौके पर दीपक लोहिया, राजेश कसेरा, पंकज मिट्टा सोनू पारख, साक्षी गुलगुलिया, नमन गुलगुलिया, संदीप पारख, अनन्या कसेरा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


