पलामू में दो दिवसीय राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला 11 फरवरी से

झारखंड
Spread the love

पलामू। जिले के सदर मेदिनीनगर अंचल अंतर्गत दुबियाखाड़ में राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 और 12 फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बैठक हुई।

समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने, परिसंपत्तियों का वितरण करने, विभिन्न सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपायुक्त ने मेले में आने वाले भीड़ को बेहतर तरीके से नियंत्रण करने को लेकर योजना बनाने की बात कही।उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर सीओ व संबंधित को इस विषय पर प्लान बनाने की बात कही। उन्होंने मेला समिति के प्रतिनिधियों को आवश्यकतानुसार वॉलिंटियर्स की नियुक्ति करने की बात कही।उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर पर्याप्त मात्रा में रखने पर बल दिया।

बैठक में उपायुक्त ने मेदिनीनगर नगर आयुक्त को आयोजन स्थल पर समुचित साफ-सफाई रखने व मोबाइल टॉयलेट रखने पर बल दिया। इस दौरान रंग-रोगन व सुंदरीकरण पर भी चर्चा की गयी। यातायात व्यवस्था एवं चिकित्सा व्यवस्था के लिये अलग से योजना बनाकर कार्य करने की बात कही।

बैठक में मेला के प्रतिनिधियों ने डीसी से ज़मीन के रसीद ऑनलाइन कटवाने की समस्या को रेखांकित करते हुये मेले में राजस्व का स्टॉल लगाने के लिए अनुरोध किया। इसपर डीसी ने अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजस्व के साथ ही विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।

मौके पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, सिविल सर्जन,जिला खेल पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक रतन सिंह, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एनडीसी, सदर सीओ,मेला समिति के अध्यक्ष, सचिव समेत विभिन्न पदाधिकारी व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK