- राज्यपाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लिया आनंद
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गूंज परिवार द्वारा सोनाहातु में झारखंड आंदोलन के महानायक एवं समाज सुधारक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो का जीवन झारखंड की अस्मिता, संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो केवल एक जननेता ही नहीं, बल्कि प्रखर शिक्षाविद, संवेदनशील अधिवक्ता और शोषित-वंचित समाज की आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम मानते हुए उन्होंने झारखंड आंदोलन को वैचारिक दिशा प्रदान की।
राज्यपाल ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के लिए स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो जैसे तपस्वी व्यक्तित्वों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष, आत्मसम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश देती रहेगी। युवाओं को अपने समाज और राज्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देगी।
राज्यपाल ने कहा कि उन्हें हर्ष है कि गूंज परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित ‘गूंज महोत्सव’ समाज को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मंच है, जो विविध पृष्ठभूमियों के लोगों को एकता, सद्भाव और सौहार्द के सूत्र में बांधता है। इस महोत्सव के माध्यम से अनेक प्रतिभाओं को अपनी कला और कौशल के प्रदर्शन का अवसर भी मिलता है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो और गूंज परिवार द्वारा इस प्रकार के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल ने स्व. बिनोद बिहारी महतो के प्रसिद्ध संदेश ‘पढ़ो और लड़ो’ को आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके नाम पर स्थापित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय उनके शिक्षा-स्वप्न को साकार करने की दिशा में सतत प्रयास कर रहा है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक समारोह भी प्रस्तुत किये गये। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


