देवघर। झारखंड के देवघर साइबर थाना की पुलिस को शनिवार को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने संगठित साइबर ठग गिरोह का खुलासा करते हुए 6 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई देवघर एसपी सौरभ कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। एसपी को सूचना मिली थी कि पालोजोरी थाना क्षेत्र के तुरी पहाड़ी स्थित बड़ा चट्टान के पास कुछ साइबर अपराधी सक्रिय हैं।
सूचना के आधार पर साइबर थाना देवघर की टीम ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में इजहार आलम, परवेज अंसारी, सफाउल अंसारी, रमजान मियां उर्फ गुड्डू, खुर्शीद अंसारी व हिमांशु कुमार दास शामिल हैं।
पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन,11 सिम कार्ड और एक प्रतिबंधित सिम कार्ड बरामद किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


