- रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम” में सामाजिक जरूरतों पर होगा मंथन
रांची। रोटरी क्लब रांची के तत्वावधान में रांची क्लब परिसर में तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम” शुक्रवार को शुरू हुआ। समागम में झारखंड–बिहार के 125 रोटरी क्लबों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष (रोटरी इंटरनेशनल) शेखर मेहता, रोटरी इंटरनेशनल प्रतिनिधि रवि रमण, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर महेश कोटबागी, पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल सांघवी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर समागम डिस्ट्रिक्ट सोवेनियर का विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि शेखर मेहता ने कहा कि रोटरी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाजसेवा की सशक्त भावना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में रोटरी का योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने रोटरी सदस्यों से आह्वान किया कि वे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लें। ऐसे सम्मेलन विचारों के आदान-प्रदान और समाज को बेहतर बनाने की दिशा में नए रास्ते खोलते हैं।
रोटरी इंटरनेशनल प्रतिनिधि रवि रमण ने कहा कि रोटरी क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। सरकार और सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने युवाओं को रोटरी से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने कहा कि रांची में आयोजित यह डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस रोटरी के सेवा संकल्प को नई मजबूती देने वाला साबित होगा। झारखंड–बिहार के 125 क्लबों के प्रतिनिधियों का एक मंच पर जुटना अपने आप में ऐतिहासिक है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और समाज सेवा से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा तय होगी।
रोटरी रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि इस समागम के माध्यम से सेवा कार्यों को नई सोच, नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी। इसमें लिए गए निर्णयों से आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में ठोस बदलाव लाया जा सकेगा।
असिस्टेंट गवर्नर रोटरी ईमेज प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि यह डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस रांची के लिए गर्व का विषय है। यहां रोटेरियन साथ बैठकर समाज की जरूरतों पर मंथन कर रहे हैं। यही रोटरी की असली ताकत है। सत्र के चेयरमैन पीडीजी अजॉय छाबड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


