रांची। बड़ी खबर आई है, झारखंड हाईकोर्ट को नए चीफ जस्टिस मिलने जा रहे हैं। चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एमएस सोनक झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इससे संबंधित अनुशंसा की है। गुरुवार को कई राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस का तबादले को लेकर अनुशंसा की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में 18 दिसंबर को हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
बैठक में हाईकोर्ट के पांच जजों को विभिन्न हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है।
कॉलेजियम ने मुंबई हाईकोर्ट के जज एमएस सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड, मुंबई हाईकोर्ट की जज श्रीमती रेवती पी मोहिते देरे को मेघालय हाईकोर्ट, केरल हाईकोर्ट के जज मोहम्मद मुश्ताक को सिक्किम हाईकोर्ट और ओडिशा हाईकोर्ट के जज संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है।
कॉलेजियम द्वारा की गई अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा कॉलेजियम की अनुशंसा पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद राष्ट्रपति की सहमति के बाद मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


