Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 17 दिसंबर, 2025 का राशिफल

मेष

दिन अच्छा बीतने वाला है। हालांकि शारीरिक रूप से थकान महसूस कर सकते हैं। यात्रा से सावधान रहें। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। विवाद से दूर रहें।

वृष

किसी भी कार्य को अच्छे से संपादित कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के प्रति अच्छा व्यवहार रहेगा। पिता से आर्थिक लाभ का संकेत हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

लाभ की दृष्टि से दिन खास है। परिवार में भाई-बहनों के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। मन चंचल रहेगा, जिस कारण विचार बदलते रहेंगे।

कर्क

किसी कार्य को पूरा नहीं कर पाने के कारण मन में ग्लानि का भाव रहेगा। आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आपसी बहस हो सकती है।

सिंह

सरकारी काम से लाभ होने वाला है। पेट से संबंधित समस्या से परेशान हो सकते हैं। उतावलेपन के कारण व्यवहार में परिवर्तन होगा। मान-सम्मान मिलने वाला है।

कन्या

शारीरिक और मानसिक तौर पर कुछ परेशान रहने वाले हैं। कचहरी के काम से सावधान रहें। अचानक धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा।

तुला

दिन शुभफलदायक साबित होने वाला है। दोस्तों के साथ मिलने-जुलने से मन खुश रहेगा। अविवाहित के शादी का योग है। व्यापार में आमदनी बढ़ने की उम्मीद है।

वृश्चिक

घर में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा के लिए आय का नया स्रोत बनने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है।

धनु

सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्य में मन नहीं लगने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मनमुटाव संभव है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंता रहेगी।

मकर

नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना लाभकारी होगा। अचानक यात्रा से लाभ होगा। भागेदारी वाले कार्य में सहयोगी से संबंध खराब हो सकते हैं।

कुंभ

दिन खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। कार्यस्थल पर नए साथी बनने वाले हैं। वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा।

मीन

परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर आपका वर्चस्व रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)