- खाद्य सुरक्षा को लेकर बेकरी व मांस विक्रेताओं पर कार्रवाई
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को औचक निरीक्षण एवं छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया।
अभियान के दौरान भारत बेकरी, गुमला बेकरी एवं मुन बेकरी सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं पैकेजिंग पर अनिवार्य लेबलिंग की जांच की गई।
लेबलिंग नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर भारत बेकरी एवं मुन बेकरी पर नियमानुसार अर्थदंड लगाया गया। सभी बेकरी संचालकों को निर्देशित किया गया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का सख्ती से पालन करें।
इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मुर्गा-मीट दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित दुकान बिना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस के संचालित हो रही थी।
दुकान परिसर में ढक्कन वाला डस्टबिन नहीं रखा गया था। कचरा के संग्रहण एवं उसके निष्पादन की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी।
इस संबंध में संबंधित संचालक को तत्काल सुधार करने, वैध एफएसएसएआई लाइसेंस प्राप्त करने एवं स्वच्छता मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


