Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा में विस्फोट, कोबरा बटालियन का जवान घायल, स्थिति नाजुक

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। बड़ी खबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानगरा से सामने आई है, जहां बलिबा गांव के समीप सारंडा के बीहड़ जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्चिग ऑपरेशन के माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।

इस घटना में कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। देर शाम कोबरा 209 के अधिकारियों ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

घटना के बाद घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया।

वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

बताया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा, कोल्हान और आसपास के जंगली इलाकों में लंबे समय से सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान लगातार माओवादियों से जुड़े ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी भी मिल रही है, जिससे नक्सलियों पर दबाव बना हुआ है।

हालांकि, माओवादियों द्वारा पूर्व वर्षों में जंगलों और पगडंडियों में बिछाए गए आईईडी अब भी सुरक्षा बलों के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए हैं।

इन विस्फोटकों की चपेट में आने से अब तक कई जवानों और ग्रामीणों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK