व्यवहार न्यायालय लातेहार में 15700 वादों का हुआ निपटारा

झारखंड
Spread the love

चार करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट

लातेहार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और झालसा के मुख्य संरक्षक तरलोक सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने महिला और बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि बाल श्रम को रोकना आज भी एक बड़ी चुनौती है। डायन प्रथा को भी समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन के लिए जागरूकता और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय तक सरल, सुलभ और त्वरित पहुंच का सशक्त माध्यम है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लीटिगेशन एवं लंबित मामलों में 15 हजार 700 वादों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा लगभग चार करोड़ रुपये का सेटलमेंट किया गया।

सखी मंडल को दिये 72 लाख

राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में 48 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एंव सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने 72 लाख रुपये का चेक दिया। श्री सिंह ने महिलाओं को पैसे का सही उपयोग करने, बच्चों की षिक्षा एवं रोजगार के अवसर तलाषकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी।

पति-पत्नी को मिलाया गया

कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश सैयद सलीम फातमी ने वर्षों से अलग रह रहे तीन जोड़ों को मिलाया। ये तीनों जोड़ा अपने रिश्‍ते से खुश नहीं थे। अलग रहना चाहते थे। हालांकि कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सैयद सलीम फातमी के समझाने बुझाने पर साथ रहने को राजी हो गये। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने तीनों जोड़ों को मिठाई खिलाकर विदा किया। हमेशा साथ रहने एवं बच्चों के भविष्य के बारे में सोचने एवं जीवन में आगे बढ़ाने की सलाह दी।

मौके पर ये रहे मौजूद

इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनील दत्ता द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, लातेहार जिला बार एषोसिऐशन के सचिव संजय कुमार, एलएडीसीएस के अधिवक्ता, बार एसोसिएशन लातेहार के सदस्य, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी, पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK