रांची। बड़ी खबर आ रही है, भूमि घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में झारखंड के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दिल्ली में छापा मारा।
यह छापेमारी भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के वसंत विहार स्थित आवास में की गयी। छापेमारी सुबह के 4.00 बजे की गई।
हालांकि स्निग्धा सिंह एसीबी के हाथ नहीं लगी। वह छापेमारी से कुछ देर पहले ही निकल गई। एसीबी के अधिकारी स्निग्धा सिंह के पुत्र सनत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की तकनीकी सेल कई दिनों के स्निग्धा सिंह की डिजिटल निगरानी और लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इसी दौरान तकनीकी सेल को स्निग्धा सिंह का लोकेशन दिल्ली के वसंत विहार स्थित भारत सरकार के एक अधिकारी का आवास में मिला। इसके बाद एक टीम का गठन कर दिल्ली भेजा गया।
एसीबी ने स्निग्धा सिंह के बेटे सनत सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एसीबी के मुताबिक, पूछताछ में सनत सिंह ने विनय चौबे, विनय सिंह और अपनी मां स्निग्धा सिंह की चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है।
एसीबी की टीम ने जिस घर में छापेमारी की है, वहां से कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। तालाशी के दौरान एसीबी की टीम को वसंत विहार में खरीदी गई संपत्तियों के बारे में पता चला है।
दिल्ली के वसंत विहार में C-24 संपत्ति खरीदी गई है, जिसका इस्तेमाल बेनामी संपत्ति और गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए किये जाने की आशंका है।
छापेमारी में शामिल अधिकारियों को उम्मीद है कि इस छापेमारी में मिले डिजिटल डिवाइसों से भूमि घोटाले से लेकर मनी लांड्रिंग तक की विस्तृत जानकारी मिल सकती है।
इसके अलावा शराब घोटाले की रकम कहां-कहां इंवेस्ट की गई है, इस बारे में भी पता चल सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


