रांची। एक और बड़ी खबर आई है, झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के एनजीओ प्रभारी रहे इंस्पेक्टर गणेश सिंह सस्पेंड कर दिए गए हैं।
एसीबी में पदस्थापित गणेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर गणेश सिंह को एडीजी एसीबी ने सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है।
बताया जा रहा है कि गणेश सिंह का हजारीबाग एसीबी कार्यालय में तबादला किया गया था, जहां उन्होंने योगदान दिया ही नहीं। जिस वजह से उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई।
बताते चलें कि, इससे पहले नवंबर महीने में ही एसीबी ने उनके विरुद्ध आईआर यानी इंटेलिजेंस रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसीबी की आईआर रिपोर्ट में इंस्पेक्टर गणेश सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि हुई थी। इस पुष्टि के आधार पर अब एसीबी इस पूरे मामले में प्रारंभिक जांच दर्ज करेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


