रांची : सघन जांच अभियान में 72,650 रुपये जुर्माना, 5 वाहन जब्‍त

झारखंड
Spread the love

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश में जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में रांची जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के वाहनों (ट्रक, हाइवा, डंपर आदि) के विरुद्ध 8 दिसंबर को अभियान चलाया गया। 

अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाना और मोटरयान अधिनियम एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराना रहा। 

यहां चला जांच अभियान

मोरहाबादी, बोडया, रिंग रोड, बीआईटी मेसरा, सिल्ली थाना क्षेत्र 

मिली कई अनियमितताएं

 टैक्स अपडेट नहीं, फिटनेस प्रमाण-पत्र समाप्त, वैध बीमा (इंश्योरेंस) का अभाव, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) नहीं, परमिट के बिना संचालन, वैध ड्राइविंग लाइसेंस का अभाव, निर्धारित भार से अधिक माल लादकर ओवरलोडिंग 

जांच के दौरान 5 व्यवसायिक वाहनों पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 72,650 रुपये का दंड अधिरोपित किया गया। गंभीर अनियमितताओं के कारण वाहनों को जब्‍त कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया।

मोरहाबादी टीओपी पर 1 हाइवा, सिल्ली थाना में 1 वाहन, बीआईटी मेसरा टीओपी पर 3 वाहन जब्‍त किया गया। 

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार इस प्रकार के सघन अभियान चलाए जाते रहेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार वाहन चालकों एवं मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज (टैक्स, फिटनेस, इंश्योरेंस, पीयूसी, परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस) को सदैव अद्यतन रखें।

निर्धारित भार से अधिक माल नहीं लादें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार इस प्रकार के सघन अभियान चलाए जाते रहेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK