पिठोरिया। जमीअतुल मोमेनीन चौरासी की कार्यकारिणी समिति की मासिक बैठक कांके स्थित विलेज ढाबा में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मो माजिद अंसारी ने की। बैठक क़ी शुरुआत कलाम ए पाक क़ी तिलावत से की गई।
बैठक में एसआईआर को लेकर चर्चा की गई। इसकी पूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता मुमताज खान ने दी। तय हुआ कि सामाज के सभी तरह के मसायलों को उस इलाके की मोमीन पंचायतों और देही अंजुमनों द्वारा शुरू में हल कराया जायेगा। ज्यादा उलझे हुए मामलों में जमीयत के जिम्मेदारान के मौजूदगी में हल किया जायेगा।
एसआईआर के लिये पंचायतों और देही अंजुमनों तक पहुंचकर जमीयत के जिम्मेदारान के द्वारा जागरूक किया जायेगा। नये वक़्फ़ जायदाद के रजिस्ट्रेशन क़ी जानकारी के लिये जमीयत का एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड राज्य सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड जाएगी। राजभवन के परिवर्तित नाम में उर्दू भाषा को शामिल के लिए जमीयत क़ी एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगी।
जमीयत का अगली बैठक 13 दिसंबर 2025 को मोमीन हॉल, पुरानी रांची में करने का फैसला लिया गया।
इस बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता मुमताज खान, नाएब सदर मो रिज़वान, सचिव नूर आलम, उपसचिव मो हरीश अंसारी, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जुनैद आलम, अताउल्लाह अंसारी, मो जमील अख्तर, मो नौशाद,जावेद अख्तर,नुरुल होद, सफ़दर सुल्तान,नज़रुल बारी, अब्दुल बारी, इरफ़ान अंसारी, मो गुलफाम, मो परवेज सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


