

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देवघर में दिए गए बयान के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने तीखा पलटवार किया है। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को झारखंड की राजनीति समझ नहीं आती। इसलिए वे हवा में तीर चलाते रहते हैं। झूठ बोलने की मशीन बन चुकी भाजपा झारखंड को बदनाम करने में लगी है, लेकिन जनता सब जानती है।
महासचिव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए घुसपैठ का राग अलापकर लोगों को डराने की कोशिश करती है। संताल परगना की अस्मिता, संस्कृति और परंपरा को सबसे बड़ा खतरा भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से है, ना कि किसी घुसपैठ से।

झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा शासन में ही झारखंड ने सबसे ज्यादा नक्सल हिंसा और आर्थिक अपराध देखे थे। जिस पार्टी ने केंद्र और राज्य में मिलकर झारखंड को नक्सलियों के हवाले किया, वह आज कानून व्यवस्था पर भाषण दे रही है। झारखंड में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से कम है।
श्री पांडेय ने कहा कि भाजपा के नेताओं को भ्रष्टाचार का नाम लेने से पहले आईने में अपना चेहरा देखना चाहिए। ईडी–भाजपा कनेक्शन’ पूरे देश में चर्चा में है। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। अधिकारियों को जेल भेजने में झामुमो ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया, यही हमारी पारदर्शिता है।

श्री पांडेय ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी भी जांच में कभी दखल नहीं दिया। अगर किसी अधिकारी ने गलती की है, तो कानून अपना काम कर रहा है, लेकिन भाजपा बताए कि कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा में उनके भ्रष्ट अधिकारी कहां छिपे हैं? ईडी-सीबीआई के हाथ तब क्यों कांपते हैं?
झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं को विकास का श्रेय लेने की बीमारी हो गई है। एम्स से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सभी योजनाएं यूपीए सरकारों के दौरान स्वीकृत थीं। भाजपा सिर्फ रिबन काटती है, काम किसी और का होता है।
श्री पांडेय ने कहा कि हम भाजपा नेताओं को खुला निमंत्रण देते हैं। एक दिन संताल, कोल्हान और पलामू के गांवों में घूमिए। आपको पता चल जाएगा कि जनता किसकी नीति से खुश है और किससे नाराज़।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



