सरला बिरला पब्लिक स्कूल में एडवेंचर कैंप आयोजित

झारखंड खेल
Spread the love

  • बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व के गुण

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह का रोमांचक और ज्ञानवर्धक एडवेंचर कैंप आयोजित किया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना और उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार करना था।

कैंप में जिप-लाइनिंग, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज और विभिन्न प्रकार की बाधा दौड़ जैसी कई रोचक गतिविधियां कराई गईं। सभी गतिविधियां प्रशिक्षित विशेषज्ञों और विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में हुईं। इससे सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित हुआ।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के एडवेंचर कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व-विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अनुभव बच्चों में साहस, सहयोग, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी जैसे गुणों को मजबूत बनाते हैं, जो केवल पढ़ाई से नहीं प्राप्त होते हैं।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कैंप की सभी गतिविधियों में भाग लिया। इसे मनोरंजक, शिक्षाप्रद और यादगार अनुभव बताया। अभिभावकों ने कहा कि इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को सकारात्मक दिशा मिलती है।

सरला बिरला पब्लिक स्कूल आगे भी ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK