- Horoscope : 6 दिसंबर, 2025 का राशिफल
मेष
पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। राज्य से सम्मान प्राप्ति होगी। किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। पत्नी के साथ भी अच्छा वक्त बीतेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृष
स्वास्थ्य में लाभ होगा। दैनिक कार्यों में अनियमितता रहेगी। कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति होगी। आपके विचार स्थिर नहीं रहेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
मिथुन
सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मेहमान आयेंगे या किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कर्क
व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। शत्रु से हानि होगी। मनोबल बढ़ेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी।
सिंह
मानसिक चिंता में कमी होगी। कारोबार में सामान्यता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कन्या
व्यय अधिक होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी से लाभ होगा। दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे।
तुला
अधूरा काम समय पर पूरा करने के बहुत से मौके मिलेंगे। परेशानियां तुरंत दूर हो जायेंगी, उनके बारे में चिंता ना करें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक
व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें। कामों में सफलता मिलेगी। किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। धर्म मार्ग में समय लगेगा।
धनु
मानसिक चिंता बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे। सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। ऐसा कर दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे।
मकर
मन प्रसन्नता से पूर्ण रहेगा। धन का अकस्मात लाभ मिलेगा। पराक्रम बढेगा। किसी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। सुबह जीवनसाथी से आपको कुछ ऐसा मिल सकता है, जिससे सारा दिन खुशगवार गुजरेगा।
कुंभ
धन का लाभ होगा। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। कुटुम्ब परिजनों से सहयोग प्राप्त होगा। भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
मीन
धन का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया हुआ प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद करने से बचें। किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। नव ऊर्जा का संचार होगा। प्रयास सफल होगा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


