रांची। संतेविता हॉस्पिटलमें बिहार–झारखंड का पहला डबल चेंबर लीडलेस पेसमेकर सफलतापूर्वक लगाया गया। यह काम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ वरुण कुमार और उनकी टीम ने किया।
रोगी को वर्ष 2020 में पारंपरिक पेसमेकर लगाया गया था। पांच साल बाद उसमें गंभीर इंफेक्शन हो गया। पेसमेकर लीड के कारण सुपीरियर वेना कावा में अत्यधिक सिकुड़न पाई गई।
ऐसे मामले में पारंपरिक पेसमेकर लगाना संभव नहीं था। इसलिए डॉ. वरुण ने संक्रमित पेसमेकर को लीड सहित हटाकर नवीनतम तकनीक वाला लीडलेस डबल चेंबर पेसमेकर प्रत्यारोपित करने का निर्णय लिया।
यह पेसमेकर एक अमेरिकी कंपनी का अत्याधुनिक उपकरण है, जिसे अक्टूबर 2025 में भारत में लॉन्च किया गया है। इसे बिना किसी चीरे के, पैर की मुख्य नस के माध्यम से सीधे हृदय में लगाया जाता है, जिससे जटिलताओं की संभावना बेहद कम हो जाती है। कोई बाहरी निशान भी नहीं रहता। प्रत्यारोपण के बाद रोगी पूर्णतः स्वस्थ है। डिस्चार्ज कर दी गई है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


