दुमका। उत्तराखंड के देहरादून शहर में 41वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता 8 मार्च से 16 मार्च तक चल रही है। इसमें झारखंड के 24 सदस्य बालक/बालिका की टीम भाग ले रही है। दुमका के तीरंदाज दिनेश मुर्मू भी इस टीम में शामिल है।
उसने बोकारो में आयोजित स्टेट चैंपिंयनशिप में उम्दा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। पूर्व में दो बार नेशनल चैंपियन में दिनेश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। मुख्य कोच मोहन कुमार सहायक देवीधन टुडू की देखरेख में कड़ी मेहनत कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहा है।

प्रकाश मांझी रायपुर (छत्तीसगढ़) और अमन मुर्मू को मिनी नेशनल विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बेहतर प्रदर्शन करने का उम्मीद है। इसी क्रम में कोच समेत बालक-बालिका उपायुक्त राजेश्व्री बी से मिले। उपायुक्त ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उनके बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।