- Horoscope : 30 नवंबर, 2025 का राशिफल
मेष
दिमाग तेजी से काम करेगा, जिसका उपयोग भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। केवल लक्ष्यों पर ध्यान दें तो सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। आपका राजनीतिक सम्मान बढ़ेगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
वृष
दोस्ती बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। भविष्य में वो भी मदद को तैयार रहेगा। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग हैं।
मिथुन
योजनाओं का भली-भांति अध्ययन करेंगे। नौकरी में सम्मान बढेगा। सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। यात्रा थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। जीवन में नकारात्मकता लाने वाले लोगों से दूर रहें।
कर्क
कुछ कीमती सामान खोने का डर है। सामान को संभाल कर रखें। आलस्य प्रगति में बाध्य रहेगा। वाद-विवाद करने से बचे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी होगी। कारोबार मे निवेश फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है।
सिंह
काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। यात्रा सफलता दिलाएगी। नई योजनाएं बनाएंगे। धन प्राप्ति संभव है। ऐसे लोगों से बचें, जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। कामकाज से तनाव बढेगा। रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा।
कन्या
परिवार सहायता का स्त्रोत होगा। मदद करने को तैयार रहेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। व्यवसाय में लाभ संभव है। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।
तुला
आत्मविश्वास बनाए रखें। हर समस्या को हल कर लेंगे। भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य मैं लाभ होगा। व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। गुस्सा आना स्वाभाविक है। शांत रहना फायदे में साबित होगा।
वृश्चिक
रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से खुशी मिलेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन का आनन्द मिलेगा।
धनु
किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ नए लोगों से मिलेंगे। काम में भी खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे।
मकर
दोस्त घर आ सकते हैं। उनसे मिलकर तनाव बिल्कुल खत्म हो जाएगा। मिलकर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे, जिससे खुशी होगी। राजनैतिक क्षेत्र में असमंजसपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। विवाद से दूर रहें।
कुंभ
किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद है, जो आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। साहस में वृद्धि होगी। विरोधी शांत रहेंगे। शादी विवाह की वार्ता संभव है। नफऱत की भावना महंगी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।
मीन
जुबान पर काबू रखें वरना प्रियजनों को ठेस पहुंचा बैठेंगे। परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में सम्मान बढेगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। लंबी यात्रा करने से बचें। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


