मौसम केन्द्र में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल कर्टेन रेज़र आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। मौसम केन्द्र, रांची में गुरुवार को “विज्ञान से समृद्धि : आत्मनिर्भर भारत के लिए” के तहत इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2025 कर्टेन रेज़र ऑर्गेनाइज़ किया गया। इसमें केन्द्रीय विद्यालय, हिनू के लगभग 35 विद्यार्थी सहित 70 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उदेश्य नई युवा पीढ़ी को भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव से परिचित कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे विभिन्न वैज्ञानिक क्रियाकलापों से जुड़ने के मौकों को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल कर्टेन रेज़र से संबंधित वीडियो का प्रसारण किया गया। स्वागत करते हुए केन्द्र प्रमुख डॉ बाबूराज पीपी, वैज्ञानिक-डी ने आज के इस युग में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों को विज्ञान में और रूचि लेने एवं अपने दैनिक जीवन में विज्ञान की भूमिका को पहचानने की सलाह दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरसा मुंडा विमानपतन के निदेशक अनिल कुमार कश्यप ने उपस्थित विद्यार्थियों व आगंतुकों को विज्ञान का महत्व समझाया। इसे आत्मसात करने का मंत्र दिया।

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 6 से 9 दिसंबर, 2025 तक चंडीगढ़ के पंचकूला में होगा। यहां विद्यार्थी, शिक्षाविद, अन्वेषक और आम-लोग वैज्ञानिक प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, इंटरैक्टिव डेमोंस्ट्रेशन, वैज्ञानिक शो और नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म देख सकेंगे।

इस फेस्टिवल का मूल उदेश्य वैज्ञानिक क्रिएटिविटी बढ़ावा, साइंटिफिक जिज्ञासा पैदा करना और आत्मनिर्भर भारत में विज्ञान की अहमियत को बढ़ावा देना है। कर्टेन रेज़र के दौरान विद्यार्थियों को महोत्‍सव के मकसद और अहमियत के साथ-साथ वे किस तरह के इवेंट्स में हिस्सा ले सकते हैं, अलग-अलग एक्टिविटीज़ में शामिल होने के लिए आसान रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में बताया गया।

मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक-डी अभिषेक आनंद ने महोत्‍सव से जुड़ी क्रियाकलापों का पावर-पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। आगंतुकों ने मौसम केन्द्र के विभिन्न क्रियाकलापों के साथ प्रयोग में लाए जाने वाले सभी मौसमीय उपकरणों, सतही प्रेक्षण वेधशाला, स्वचालित मौसम संयंत्रों, उपरी वायु निरीक्षण प्रणाली का भी अवलोकन किया। उपेन्द्र श्रीवास्तव के धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *