पंचायत, प्रखंड एवं लिगल-एड-क्लिनिकों में पढ़ी गई संविधान की प्रस्तावना

झारखंड
Spread the love

रांची। न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर 26 नवंबर को रांची व्यवहार न्यायालय के कान्फ्रेंस हॉल में संविधान दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 उपस्थित थे। मंच का संचालन डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने किया।

डालसा सचिव ने संविधान की प्रस्तावन को पढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना स्वयं पढ़ा एवं उपस्थित लोगों को पढ़ाया। इसके अलावा व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव संजय विद्रोही, एलएडीसीएस के सदस्य, मध्यस्थ, अधिवक्ता, कर्मचारी एवं पीएलवी उपस्थित थे।

संविधान दिवस के अवसर पर डालसा सभी पंचायत, प्रखंड, पुलिस स्टेशन एवं लिगल-एड-क्लिनिक में भी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान की प्रस्तावना को छात्र-छात्राओं के बीच पढ़ा और पढ़ाया गया।

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों समेत सभी पंचायत, सभी प्रखंड एवं पुलिस स्टेशनों में जिला विधिक सेवा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। मौके पर पीएलवी के द्वारा संविधान से संबंधित पर्ची एवं पम्पलेट भी बच्चों के बीच वितरित किये गये।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK