पटना। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश सरकार लगातार फैसले ले रही है। इस क्रम में सरकार ने एक फैसला लिया है। इससे बिहार में बवाल मच गया है। यह फैसला एक बंगले से लेकर जुड़ा है।
यह आदेश भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव-सह-भू-सम्पदा पदाधिकारी शिव रंजन ने 25 नवंबर, 2025 को जारी किया है।
इसमें कहा कहया है कि बिहार विधान परिषद् के नेता प्रतिपक्ष के रहने के लिए पटना केन्द्रीय पूल का हार्डिंग रोड स्थित आवास संख्या-39 आवंटित किया जाता है। प्रस्ताव में सक्षम प्राधिकार का अनुमोदन प्राप्त है।
बताते चलें कि बिहार विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती राबड़ी देवी हैं। वर्तमान में वह 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रह रही हैं। वह बीते 28 साल से इस आवास में हैं।
इस आदेश के बाद उन्हें यह आवास खाली करना होगा। इसे लेकर बवाल मच गया है। राजद ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
जानकारी हो कि भवन निर्माण विभाग का जिम्मा वर्तमान में जदयू के मंत्री संभाल रहे हैं। पहली बाद राजद के प्रति जदयू का ऐसा रूख है।
भवन निर्माण विभाग ने लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से भी सरकारी बंगला छिन लिया है। मंत्रियों को नए बंगले आवंटित किए गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


