केन्द्रीय संचार ब्यूरो के कार्यक्रम में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

झारखंड
Spread the love

  • छात्र-छात्राओं ने रंगोली, पेंटिंग, क्विज और भाषण में दिखाया कमाल

पलामू। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय डालटनगंज ने गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय, मेदिनीनगर में 25 नवंबर को रंगोली प्रतियोगिता, क्विज़, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। संविधान दिवस 2025, जनजातीय गौरव दिवस और पर्यावरण जागरुकता आधारित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करना, जनजातीय समुदायों की गौरवशाली परंपराओं एवं विरासत के प्रति जागरुकता बढ़ाना और छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा जगाना है। विद्यालय परिसर पूरे दिन छात्र-छात्राओं के उत्साह, उनकी रचनात्मकता और देशभक्ति के रंगों से सराबोर रहा।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने संविधान की मूल भावना, जनजातीय संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित थीमों को आकर्षक रंगों के माध्यम से जीवंत किया। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक भागीदारी से रंगोली बनाते दिखीं। किसी ने अंबेडकर के चित्र में रंग भरे, तो किसी ने संविधान दिवस को लेकर आकर्षक आकृतियां बनाई।

क्विज़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान, स्वतंत्रता संग्राम, जनजातीय नायकों आदि से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर उत्साहपूर्वक दिए। क्विज़ के दौरान छात्रों में अद्भुत प्रतिस्पर्धा और ज्ञान के प्रति जिज्ञासा देखने को मिली।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संविधान की मूल संरचना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों सहित अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता और तर्कपूर्ण प्रस्तुति ने सभी को प्रभावित किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में संविधान दिवस, जनजातीय गौरव दिवस, एक पेड़ मां के नाम विषय को छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता के साथ उकेरा। पेंटिंग के माध्यम से प्रकृति, मातृत्व और पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए।

कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी गौरव कुमार पुष्कर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्हें संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पित रहने, जनजातीय विरासत का सम्मान करने और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रचार्य नीरज दिवेदी एवं क्षेत्रीय प्रचार सहायक मनोज कुमार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेने की सीख दी।

संविधान दिवस 2025, जनजातीय गौरव दिवस एवं एक पेड़ मां के नाम आदि के तहत गिरिवर प्लस टू उच्च विद्यालय में 26 एवं 27 नवंबर 2025 को चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम के तहत 26 नवंबर को जागरुकता रैली, प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर संविधान सभा के सदस्य के परिवारजन एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारजनों को सम्मानित किया जायेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK