अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, करण जौहर ने किया भावुक पोस्‍ट

मुंबई देश मुख्य समाचार
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में 24 नवंबर को निधन हो गया। फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर उन्‍हें लेकर एक भावुक पोस्ट किया। बॉलीवुड के लोग मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंच रहे हैं।

बताते चलें कि 11 नवंबर, 2025 को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत बाद उन्‍हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनके निधन की खबर भी फैली थी। हालांकि कुछ ही दिनों वे स्‍वास्‍थ्‍य होकर घर लौट आते हैं।

फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, “यह एक युग का अंत है। एक बहुत बड़ा मेगा स्टार, वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। वे सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद रहेंगे।”

उनके निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया है। वे भाजपा के सांसद भी रहे थे। उनका जन्म 8 दिसंबर, 1935 को पंजाब के नस्ड़ाली में हुआ था। वर्ष 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी।

उनकी शारीरिक स्थिति और अभिनेता के रूप में छवि के कारण उन्‍हें “ही-मैन” उपनाम मिला था। वर्ष 2012 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

धर्मेंद्र 6 दशकों से अधिक समय तक बॉलीवुड में सक्रिय रहे। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में शोले, चुपके चुपके, फूल और पत्‍थर हैं। उनके निधन को बॉलीवुड में एक “युग के अंत” के रूप में देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *