Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 24 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

मित्रों से लाभ होगा। उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा।

वृष

मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे। कुछ अधिक भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेंगे। जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जीवनसाथी का साथ भाग्य को चमकाएगा।

मिथुन

नए मित्र बनेंगे। ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। निरर्थक व्यय होगा।

कर्क

क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखें। शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा। संतान की चिंता बनी रहेगी। पुराना कर्ज चुकाने में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

सिंह

निर्धारित कार्य संम्पन नहीं होने से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे। चोट लग सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखे। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है।

कन्या

खर्च अधिक मात्रा में होगा। इच्छाशक्ति के बल पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें।

तुला

खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ है। सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। भ्रांति एवं अकस्मातों से बचें। क्रोध पर संयम रखें। दिन बहुत शुभफलदायी है। व्यक्ति को बिना परखे पैसों का लेन देन नुकसान दे सकता है।

धनु

धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। प्रवास के लिए दिन प्रतिकूल है। मन विचलित रह सकता है। खूब परिश्रम के बाद भी सफलता कम ही मिलेगी।

मकर

परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभव है।

कुंभ

भौतिक साधन और वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। आमदनी में वृद्धि होगी।

मीन

नए कार्य प्रारंभ नहीं करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट ना हो, इसका ध्यान रखें। बीमारी से राहत मिलेगी। नौकरी पेशा के लिए लिए दिन बेहतर है। किस्मत पर भरोसा बिल्कुल नहीं करें। अचानक धन हानि संभव है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *