भारतीय डाक विभाग ने ‘बीएसएफ’ की हीरक जयंती पर जारी किया विशेष आवरण

अन्य राज्य देश
Spread the love

गुजरात। भारतीय डाक विभाग ने  ‘सीमा सुरक्षा बल’ की हीरक जयंती पर 21 नवंबर, 2025 को एक विशेष आवरण और विरूपण जारी किया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितभाई शाह ने भुज में इसका विमोचन किया।

“सीमा सुरक्षा बल-गौरवपूर्ण सेवा के 60 वर्ष (1965-2025)” विषय पर जारी इस विशेष आवरण में सीमा सुरक्षा बल के थल-जल-नभ में प्रदर्शन को अंकित किया गया है।

1965 के भारत-पाक युद्ध के उपरांत पाकिस्तान से लगी सीमाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से 1 दिसंबर 1965 को स्थापित, सीमा सुरक्षा बल ने राष्ट्र की “प्रथम रक्षा पंक्ति” के रूप में देश की सीमाओं की रक्षा तथा आंतरिक सुरक्षा में अद्वितीय योगदान दिया है।

1971 के भारत-पाक युद्ध में सेना के साथ मिलकर युद्ध करने के साथ ही बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सीमा सुरक्षा बल ने, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपने समर्पण को सदा ही सिद्ध किया है। बल द्वारा पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में वीरता का परिचय दिया गया।

“ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान अदम्य साहस प्रदर्शित करने के लिये बल के बहादुरों को 2 वीर चक्र और 16 वीरता पदकों से सम्मानित किया गया। छह दशकों की इस गौरवपूर्ण यात्रा में सीमा सुरक्षा बल सीमाओं का अडिग प्रहरी बन “जीवन पर्यन्त कर्तव्य” के मूलमंत्र को हर कदम पर सिद्ध करते हुए कर्तव्य पथ पर अग्रसर है।

इस विशेष आवरण में सीमा सुरक्षा बल की गौरवपूर्ण ऐतिहासिकता एवं बहु आयामी कार्य को अंकित किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK