Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 22 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

कार्यस्थल पर पदोन्नति के आसार हैं। थोड़ा संयम से रहने की आवश्यकता होगी। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद पैदा होने की आशंका हैं। परिवार का कोई सदस्य इस समय अचानक मार्गदर्शक बनकर सामने आ सकता है।

वृष

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन

स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता ना करें, क्योंकि इससे बीमारी और बिगड़ सकती है। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप व्यस्त रखेगा।

कर्क

दुश्मन की ताकत का अंदाजा लगाए बिना उलझना ठीक नहीं है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। लाभ होगा।

सिंह

पुरानी गलतियों को लेकर भय बना रहेगा। साझेदारी में चल रहा गतिरोध दूर होने के आसार है। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ संभव है। समान विचारधारा वाले लोगों के साथ काम करना आसान रहेगा।

कन्या

सुख-समृद्धि, कार्यक्षेत्र में उन्नति, सुखद सफल यात्राएं, परिवार और जीवनसाथी का सहयोग सब मिलने के आसार हैं। विवाहित जीवनसाथी में पूर्णतया विश्वास जतायें अन्यथा संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।

तुला

भाग्य साथ है। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम संबंधों को नया रूप देने के लिए अच्छा मौका है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। अचानक सेहत बिगड़ सकती है। कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक

अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं। दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। नए समारोह में आप शिरकत करेंगे। वहां से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। प्रिय तोहफे की उम्मीद कर सकता है।

धनु

परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के दौरान नयी जगहों को जानेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। सूझबूझ से काम लें, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं।

मकर

आय के नए स्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दफ़्तर का तनाव सेहत खऱाब कर सकता है।

कुंभ

करिअर से जुड़े फैसले खुद करें। बाद में इसका लाभ मिलेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता एवं तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की मदद से तंगी से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे।

मीन

सेहत सुधारने की कोशिश करें। उन लोगों की तरफ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो मदद की गुहार करेंगे। दिन सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *