नई दिल्ली। केंद्र सरकार किसानों के हित को लेकर आए दिन नए-नए कदम उठा रही है। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में पैसे भेजे थे। अब किसानों को हित में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत दो नुकसान कवर नहीं किए गए थे। इनकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। एक, जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान। दूसरा, ज़्यादा बारिश से बाढ़ या पानी भरने से फसलों को नुकसान।
श्री चौहान ने बताया कि ये दोनों नुकसान अब फसल बीमा योजना के तहत कवर किए जा रहे हैं। अगर जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा। अगर पानी भरने से फसलों को नुकसान होता है, तो उसका मुआवजा दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


