Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 20 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

वृष

चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखने की जरूरत है। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए।

मिथुन

आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे। उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की सम्भावना है। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखें।

कर्क

वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अनचाही यात्रा ना करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवनसाथी से व्यर्थ में तनाव की आशंका है।

सिंह

वाणी के कारण भ्रांति खड़ी हो सकती है। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार ना हो जाए, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। बुद्धिमतापूर्ण निर्णय लेने का समय है।

कन्या

नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। वैचारिक मतभेद कम होने से घर परिवार में हर्ष रहेगा।

तुला

दिन बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक

दिन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। कुछ लोगों का पाचन कमजोर होगा, जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकियां नहीं बढ़ायें।

धनु

अपने विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से बड़ी हानि की आशंका नहीं है।

मकर

मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आपके कार्य से संतोष नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्तता रंग लायेगी। निर्णय लेने में बाधा आएगी।

कुंभ

आवश्यक निर्णय लेने के लिए दिन शुभ है। विचारों में स्थिरता से कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। सावधान रहें। अधिक पैसा कमाने के लालच से बचें।

मीन

मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *