रांची। सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच नशा मुक्ति के खिलाफ़ जागरुकता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के युवाओं को नशा से मुक्त करना है।
विद्यालय में सेमिनार का आयोजन भी किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कंसल्टेंट (रांची तंबाकू नियंत्रण निकाय) सुशांत कुमार ने बच्चों को नशा के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का पाठ पढ़ाया। नशा बेचने वालों की तुरंत सूचना देकर सहयोग करने की अपील की।
रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व समाजसेवी राजीव रंजन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। इन्हें बचपन से ही बुरी संगतों से दूर रखने की जिम्मेदारी पूरे समाज की है। नशा एक ऐसी दलदल है, अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। मौके पर बच्चों को शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्रचार्य सुषमा तिवारी, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया व प्रियांशु रंजन श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमन ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


