नई दिल्ली। भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में जवाब मांगा है।
भाजपा के बिहार प्रदेश के मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा 15 नवंबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि उनकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। वे अनुशासन के दायरे में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। इससे पार्टी का नुकसान हुआ है।
श्री शर्मा ने लिखा है कि निर्देशानुसार आपको पार्टी से निलंबित करते हुए कारण –पृच्छा किया जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित किया जाए। पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
बतातें चलें कि विधानसभा चुनाव से पहले श्री सिंह ने बिहार में 62 हजार करोड़ रुपये का बिजली घोटाला होने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि राज्य सरकार ने अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली खरीद में भारी घपला किया। जनता के पैसे की लूट की गई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


