अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला : झारखंड पवेलियन में मनी बिरसा मुंडा जयंती

नई दिल्ली देश
Spread the love

  • झारखंड स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर ख़ास आयोजन
  • झारखंड प्रदेश के 25 साल पूरे होने का जश्न झारखंड से दिल्ली तक

नई दिल्ली। प्रगति मैदान में 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार का दिन पूरी तरह झारखंड पवेलियन के नाम रहा। राज्‍य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में झारखंड पवेलियन में ख़ास समारोह आयोजित किया गया। इसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। साथ ही कार्यालय स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन में भी सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा का माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर पवेलियन में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। झारखंड के पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। गौरतलब है क़ि बिरसा मुंडा 19वीं सदी के एक प्रमुख आदिवासी जननायक रहे। उनका जन्म 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी में हुआ था।

उनके नेतृत्व में मुंडाओं के महान आंदोलन ‘उलगुलान’ को अंजाम दिया गया। झारखंड में  बिरसा मुंडा को भगवन के रूप में पूजा जाता हैं। उन्होंने मुंडा लोगों को अंग्रेजों से मुक्ति पाने के लिए मुनफ विद्रोह में भी ख़ास भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर झारखंड के उद्योग निदेशक विशाल सागर ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए काफी गर्व का दिन है। आज बिरसा मुंडा जयंती तो है ही, साथ ही वर्ष 2000 में आज ही के दिन झारखंड एक नए प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया था।

झारखंड प्रदेश के 25 साल पूर्ण होने का जश्न प्रदेश से दिल्ली तक मनाया जा रहा है। हमें व्यापार मेले में इस ख़ुशी को मानते हुए काफी गर्व की अनुभूति हुई। दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेले में अपनी खुशियाँ मनाना एक शानदार अनुभव है।

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक जियाडा वरुण रंजन, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *