स्‍कूल में पंडि‍त जवाहर लाल नेहरु की जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

पलामू। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडि‍त जवाहर लाल नेहरु की 136वीं जयंती रा0म0वि0 हुसैनाबाद के परिसर में मनायी गयी। इस अवसर पर बाल संसद की अगुआई में पंडित नेहरु की तस्वीर पर सभी शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पंड़ित नेहरु का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के ‘प्रयागराज’ में हुआ था। बच्चों से अतिशय प्रेम के कारण ही बच्चे इन्हें चाचा कहते थे। इनके जन्म दिन को “बाल दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

शिक्षक जुबैर अंसारी ने कहा कि डिस्कवरी आफ इंडिया पुस्तक के लेखक थे। लाहौर अधिवेशन 26 जनवरी, 1930 को पूर्ण स्वराज की मांग की थी। एचएम कन्हैया प्रसाद ने कहा कि ये महात्मा गांधी के करीबी भी थे। अमीरी में पलने के बावजूद गरीबों की आवाज बुलंद की।

शिक्षिका सुषमा पांडेय ने भी सविस्तार उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। बच्चों को उनकी जीवनशैली को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बच्चों ने वर्ग कक्ष को सजाया। केक भी काटा। व्यवसायिक स्टॉल लगाये गये। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *