- Horoscope : 14 नवंबर, 2025 का राशिफल
मेष
सावधानी बरतनी होगी। गुस्सा करने से बचें। अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं घट सकती हैं, जिनसे परेशान हो जाएंगे।
वृष
दूसरों का सम्मान करना जरूरी है। जितना दूसरों को सम्मान देंगे, आपको उतनी ही प्रतिष्ठा समाज में मिलने वाली है। धन लाभ के योग हैं। धन खुद चलकर पास आएगा, लेकिन लालच उचित नहीं।
मिथुन
कुछ रचनात्मक करने का दिन है। दैनिक कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जो भी कार्य करेंगे, सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कर्क
अचानक यात्रा का योग है। आर्थिक तौर पर दिन शुभ है। धन अर्जित करने के अवसर मिल रहे हैं। कोई करीबी मित्र कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन के योग हैं।
सिंह
दोपहर तक कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसके बाद हालात सामान्य हो जाएंगे। ईश्वर की आराधना करने का दिन है। इससे मन को शांति मिलेगी। रिश्तेदारों से मदद मिलने वाली है।
कन्या
दैनिक कार्यों में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी को लाभ के योग हैं। कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
तुला
भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करना चाहिए। कार्य क्षमता को बढ़ाने का दिन है। काम करने के तरीके में बदलाव करने का दिन है। लेखन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक
गुस्से से बचना जरूरी है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। स्वभाव में सरलता भी जरूरी है। आज खर्च के योग दिखाई दे रहे हैं। विवेक और धैर्य जरूरी है। मन को एकाग्र करने के लिए संगीत सुनें।
धनु
आर्थिक लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। कोई ऐसा काम कर सकते हैं, जिससे भविष्य तक इनकम मिले। दूसरों पर जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं, ऐसा करने से बचना होगा। यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
मकर
दैनिक कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलने वाला है। जीवनसाथी से मन की बातें करने से रिश्तो में मजबूती आएगी। भाग्य साथ है।
कुंभ
कोई पुराना मित्र परेशानी का कारण बन सकता है। अचानक यात्रा के योग हैं। यात्रा फायदेमंद है। इससे रुके हुए कार्यों में गति आएगी। खरीदारी करते समय स्मार्ट बनने की आवश्यकता है।
मीन
थोड़े सी मेहनत और थोड़े से दिमाग से धन अर्जित कर सकते हैं। मित्र से मुलाकात हो सकती है। पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें। विवेक से सारे काम बनने वाले हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)


