रांची। भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के अवसर में बीएयू में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वृहस्पतिवार को रांची कृषि महाविद्यालय क्रीड़ांगन में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 250 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ नीरज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता प्रातः 8 बजे आरंभ होकर दोपहर एक बजे तक चली।
निर्णायक मंडल में कृषि संकाय से डॉ शिवम मिश्र एवं डॉ शशि किरण तिर्की, इंजीनियरिंग महाविद्यालय से डॉ वंदना चौबे, वानिकी महाविद्यालय से डॉ ज्योतिष कुमार केरकेट्टा शामिल थे।
परिणाम घोषणा के समय कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ डीके शाही ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने के महत्व पर भी बल दिया।
छात्रों के वर्ग में अंकित कुमार प्रथम, आर्यन सोरेन द्वितीय और वेद प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में अनुष्का पाण्डेय, सलोनी कुमारी कश्यप व अनीसा कच्छप ने सर्वोच्च तीन स्थानों पर जगह बनायी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


