Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 13 नवंबर, 2025 का राशिफल

मेष

स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत का ख्‍याल रखें।

वृष

मन चंचल बना रहेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें। भाग्य साथ है, लेकिन कर्म प्रधान है। कार्य पर ध्यान दें। जो भी कार्य मेहनत और लगन के साथ करेंगे उनमें सफलता मिलेगी।

मिथुन

छोटे-छोटे कार्यों के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। कार्यों पर ध्यान दें। कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें। पैसा उधार देने से बचें।

कर्क

धैर्य बनाकर रखें। मन को काबू में रखें। मन ऐसे कार्यों की ओर दौडऩे की कोशिश करेगा, जो अनुचित होंगे। संयम बरतना आवश्यक है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह

भाग्य साथ है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं मैं सावधानी बरतनी जरूरी है। खर्च की अधिकता दिखाई दे रही है।

कन्या

रुका हुआ धन लौटेगा। व्यापारी को लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। उन लोगों को उधारी याद दिलाएं, जिन्हे पूर्व में दिया था। उधार पैसा वापस लौटने के योग राशि में दिखाई दे रहे हैं। सेहत का ख्‍याल रखें।

तुला

आर्थिक लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आय के स्रोत बनेंगे। किसी से भी ईष्र्या नहीं करनी है। आंख मूंदकर विश्वास करने से भी बचें। मिलने वाली सूचनाओं पर भरोसा करना उचित नहीं है। पुष्ट कर लें।

वृश्चिक

चिंताओं में कमी आएगी। वस्त्र खरीदेंगे। खर्च की अधिकता दिखाई दे रही है। सपनों का आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह पूरा होगा। जीवनसाथी से आज मन की खूब बातें करें।

धनु

दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। नौकरी करते हैं तो सीनियर से विवाद हो सकता है। कार्यों को अच्‍छी तरह से पूर्ण करें। सहकर्मियों पर किसी भी कार्य को छोडऩा उचित नहीं है। धन लाभ होगा।

मकर

परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। इससे परिवार में तनाव हो सकता है। गुस्सा करने से बचें। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

कुंभ

जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार में किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करना उचित नहीं है। पिता का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

मीन

रोजमर्रा के कार्यों के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से भी मतभेद होने की आशंका है। श्री हनुमान का स्मरण करने से कष्ट दूर होंगे। दुश्मन भी खुद ही परास्त हो जाएंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *