मुंबई। अभिनेता गोविंदा को जुहू क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले ही पत्नी सुनीता आहूजा ने उनपर बड़ा आरोप लगाया था। कहा था कि गोविंदा अच्छे पति नहीं हैं। वह अपनी पत्नी से ज़्यादा समय हीरोइनों के साथ बिताते हैं।
इस बीच सुबह अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे घर आ गए हैं। तबीयत खराब होने के कारण उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गोविंदा मंगलवार रात मुंबई के जुहू स्थित निवास पर अचानक बेहोश हो गए। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत CritiCare Hospital ले जाया गया। उनके कानूनी सलाहकार एवं मित्र Lalit Bindal ने खबर की पुष्टि की। कहा कि गोविंदा को रात करीब 1 बजे अस्पताल एडमिट किया गया था।
गोविंदा के बेहोश होने से पहले उन्हें कुछ असहजता महसूस हुई थी और घर पर प्राथमिक उपचार भी दिया गया था। अस्पताल में उन्हें विभिन्न परीक्षणों (मेडिकल टेस्ट) के लिए रखा गया है। उनकी न्यूरोलॉजिकल कंसल्टेशन भी हो रही है।
वर्तमान में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर उनकी निगरानी में हैं। विस्तृत विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
यह पहला मौका नहीं है जब गोविंदा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो। अक्टूबर 2024 में उन्होंने गलती से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से चोटिल हो गए थे। तब भी उन्हें इसी अस्पताल में लाया गया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


