- सदर अस्पताल और रोटरी क्लब ऑफ रांची के बीच हुए एमओयू
रांची। सदर अस्पताल, रांची और रोटरी क्लब ऑफ रांची के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पर अस्पताल की ओर से सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार और रोटरी क्लब की ओर से क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए।
इस एमओयू के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ रांची अपने ‘प्रोजेक्ट आरोग्यम-बैटलिंग ब्रेस्ट कैंसर’ के तहत जून माह में स्थापित डिजिटल मैमोग्राफी मशीन को सदर अस्पताल में संचालन के लिए सौंपा गया। इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं में स्तन कैंसर की प्रारंभिक जांच को प्रोत्साहित करना और इसे समाज के हर वर्ग तक सुलभ बनाना है।
इस सेवा का लाभ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और झारखंड राज्य स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क दिया जाएगा। साथ ही रोटरी क्लब ऑफ रांची के सदस्यों की ओर से संदर्भित मरीजों, मीडियाकर्मियों और सदर अस्पताल के कर्मचारियों व उनके परिवारजनों के लिए 50% दर में उपलब्ध होगा।
इस जांच की सामान्य शुल्क 1100 रुपये रखी गयी है। रोटरी क्लब के और से इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन गौरव बागरॉय बनाये गए हैं। उन्होंने कहा कि रांची में कार्यरत आशा दीदी एवं सहयोगी महिला कर्मचारियों को इस जांच का प्रशिक्षण भी रोटरी क्लब की ओर से कराया जाएगा।
इसके प्रचार प्रसार में भी रोटरी रांची अपनी भूमिका निभाएगा। सुदूर इलाकों के महिलाओं की जांच के लिए भी सदर अस्पताल में शिविर लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
यह समझौता 10 वर्षों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। इसके अंतर्गत सदर अस्पताल मशीन के रखरखाव, संचालन और रिकॉर्ड संधारण का उत्तरदायित्व संभालेगा। रोटरी क्लब ऑफ रांची समय-समय पर जागरुकता शिविर, तकनीकी प्रशिक्षण और परियोजना के प्रभाव की समीक्षा करता रहेगा।
रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि यह परियोजना रांची और आसपास की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रारंभिक जांच से स्तन कैंसर का उपचार सरल और जीवनरक्षक हो सकता है।
इस अवसर पर डॉ प्रभात कुमार, अमित अग्रवाल, गौरव बागरॉय, आशीष कुमार, ज्योति शर्मा के साथ अन्य चिकित्सकगण, रोटरी क्लब के सदस्य व अस्पताल कर्मी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


