रांची। भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में गीत, संगीत, नृत्य, प्रदर्शनी, पदयात्रा, वाद-विवाद, व्याख्यान, निबंध, तीरंदाजी, ग्राम विकास आदि से सम्बंधित सप्ताहव्यापी कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
आउटरीच गतिविधियों के अंतर्गत शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, कांके में कक्षा 9वीं एवं 10वीं की छात्राओं के बीच एक क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एवं झारखण्ड के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों जैसे भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, तिलका मांझी आदि के योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम का संचालन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची की वैज्ञानिक टीम डॉ. मिन्टू जॉब, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. शांति कुरली, डॉ. निति तिर्की तथा डॉ. अल्पना दूबे द्वारा किया गया। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजली गांगुली और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में 50 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई गई, जहां छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान वैज्ञानिकों ने किया। पशुचिकित्सा महाविद्यालय प्रेक्षागृह में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसके संयोजक डॉ आलोक कुमार पाण्डेय थे।
रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका सञ्चालन पौधा रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ हेमचन्द्र लाल के नेतृत्व में गठित शिक्षकों की समिति द्वारा किया गयाI
निदेशक छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार 10 नवम्बर को अपराहन रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में वक्तृत्व कला प्रतियोगिता होगी जिसकी आयोजन समिति के संयोजक कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही बनाये गए हैं। उसी दिन वानिकी संकाय में डॉ एके चक्रबर्ती के संयोजकत्व में विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।
तीरंदाजी प्रतियोगिता 13 नवम्बर को पूर्वाहन रांची कृषि महाविद्यालय क्रीडांगन में होगी जिसके लिए वार्डन डॉ नीरज कुमार के संयोजकत्व में समिति गठित की गयी है I जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा से सम्बंधित एक प्रदर्शनी 14 नवम्बर को कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में लगायी जायेगी, जिससे सम्बंधित समिति का संयोजक डॉ प्रभात रंजन उरांव को बनाया गया है। उसी दिन समूह नृत्य, समूह गान, एकल गायन और लघु नाटिका प्रतियोगिताएं होंगी, जिसका संयोजन विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समन्वयक डॉ अरुण कुमार तिवारी करेंगे I
समापन दिवस 15 नवम्बर को कृषक भवन से डॉ एमके बर्णवाल के संयोजकत्व में ‘माटी के वीर’ पदयात्रा निकलेगी, जो कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर तक आएगी I वहां से जनजातीय गौरव तथा बिरसा भगवान् के जीवन और संघर्ष को प्रदर्शित करनेवाली एक शोभायात्रा निकलेगी जिसका समन्वयन डॉ राम प्रसाद मांझी करेंगे।
रांची कृषि महाविद्यालय प्रेक्षागृह में 15 नवम्बर को होनेवाले मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एससी दुबे करेंगे। मुख्य वक्ता डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान, रांची के पूर्व निदेशक डॉ प्रकाश चन्द्र उरांव होंगे I इससे सम्बंधित समिति के संयोजक डॉ एसएस कुल्लू बनाये गए हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


