पिठोरिया में चोरी की दो घटना से दहशत और चिंता का माहौल

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। पहली घटना कुम्हरिया चौक की है, जहां रोहित उपाध्याय के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पिठोरिया पुलिस ने प्राथमिकी (केस नंबर 144/25) दर्ज कर धारा 305/335 के तहत जांच शुरू कर दी है।

दूसरी चोरी की घटना बुढ़ी बागी गांव की है। यहां जुलफान अंसारी के मकान में  चोरों ने ताला तोड़कर नकद राशि, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सोने-चांदी के गहने समेत करीब एक लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली।

श्री अंसारी ने इस संबंध में पिठौरिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मकान के सामने जुआरियों और नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है। उन्हें शक है कि चोरी में इन्हीं का हाथ हो सकता है।

थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रही है। 48 घंटे के भीतर घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी  का आश्वासन दिया है। चोरी की घटना को रोकने के लिए लोग पुलिस गश्ती बढ़ाने और इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग कर रहे हैं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK