रांची। शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी राजधानी रांची के बुंडू में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने रिम्स पहुंचे।
उन्होंने मरीजों से मुलाकात की और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिम्स निदेशक और सुपरिंटेंडेंट को उन्होंने सख्त चेतावनी दी। मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और घायलों को व्यक्तिगत मदद दी गयी।
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर लगाम लगेगी। गरीबों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। बुंड़ू सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी थी।
मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने घायलों को अपने व्यक्तिगत स्तर से आर्थिक मदद भी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मारे गए परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। इसके बाद मंत्री रिम्स (RIMS) पहुंचे और ब्लड बैंक समेत विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और सुविधाओं की जानकारी ली।
मंत्री ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल 4-5 लाख रुपए तक का खर्च वसूलने के बाद मरीज को रिम्स भेज देते हैं, जो गंभीर अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अस्पतालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।
नियमावली और निगरानी तंत्र तैयार किया जा रहा है। कोई भी मरीज पैसे के अभाव में इलाज से वंचित नहीं रहेगा। सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में हाईटेक उपकरणों की तत्काल खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे रोगों की पहचान और उपचार दोनों में गति और गुणवत्ता आएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ेंh
ttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


