प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसे होने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार राज्य के गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं। पिछले तीन माह से मजदूरों को कंपनी की ओर से मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस वजह से मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।
फंसे मजदूरों ने वीडियो संदेश में अपना दर्द साझा किया है। कहा है कि हम यहां बहुत बुरी हालत में हैं। कंपनी ने हमारा वेतन रोक दिया है। हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं बचे हैं। हम बस किसी तरह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं। उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है।
सरकार से हस्तक्षेप की मांग
प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने की लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं। काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी कराई गई। इसके बावजूद प्रवासी मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।
अपहृत का अब तक पता नहीं
श्री अली ने कहा कि छह महीने पूर्व साउथ अफ्रीका के नाइजर से 25 अप्रैल, 2025 को बगोदर की दोंदलो पंचायत के संजय महतो, चंद्रिका महतो, राजू महतो, फलजीत महतो एवं मुंडरो के उत्तम महतो का अपहरण कर लिया गया। उनका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। ऐसे में सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।
ट्यूनीशिया फंसे ये मजदूर
हजारीबाग से 19
विष्णुगढ़ : अमरदीप चौधरी (ऊंचाघाना), जिवाधन महतो (ऊंचाघाना), धानेश्वर महतो (ऊंचाघाना), जागेश्वर कुमार महतो (ऊंचाघाना), गोविंद कुमार महतो (ऊंचाघाना), खिरोधर महतो (ऊंचाघाना), नागेंद्र कुमार महतो (ऊंचाघाना), कैलाश महतो (ऊंचाघाना), नीलकंठ महतो (ऊंचाघाना), अनंतलाल महतो (बंदखारो), खुशलाल महतो (बंदखारो), जगतपाल महतो (बलकमक्का), मुकेश कुमार (खरकी), मंटू महतो (ज्ञानगढ़ा), गंगाधर महतो (मुरगामो), मुकेश कुमार (चानो), दिनेश तुरी (खरना), देवेंद्र ठाकुर (खरना), शंकर घांसी (खेदाडीह)
गिरिडीह से 14
बगोदर : नंदलाल महतो (माहुरी), संतोष महतो (अडवारा), गुरुचरण महतो (बेको), मनोज कुमार मंडल (दोंदलो),खुबलाल महतो (दोंदलो), अशोक कुमार (मुंडरो)
सरिया : झंडू महतो (कोसी), सेवा महतो (कोसी), मुरली मंडल (उलीबार), सुखदेव सिंह (लोवाबार)
डुमरी : संजय कुमार (जरूवाडीह)
पिरटांड : संजय कुमार महतो (खुखरा)
गिरिडीह : सुनील टूड्डू (बेरागढा खुर्द), मिरुलाल हसदा (बेरागढा खुर्द)
बोकारो से 15
चंद्रपुरा : अजय कुमार (फतेहपुर), अनिल कुमार (फतेहपुर), गोपाल महतो (खलचो)
पेटरवार : राजेश करमाली (पेटरवार)
गोमिया : लालू करमाली (चिलगो), जगन्नाथ महतो (चिलगो), रूपलाल महतो (चुन्नू महुआटांड़), दीपक सिंह (तिसरी), कारु सिंह (तिसरी), जगन्नाथ महतो (सीधाबारा), बिरसाही तुरी (सीधाबारा), सुबोध मरांडी (तिसरी), मनोज कुमार रविदास (करी), खेदन सिंह (क्रुकनालो), सुखदेव महतो (तिसरी)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



 
						