- Horoscope : 31 अक्टूबर, 2025 का राशिफल
मेष
मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
वृष
प्रयास रंग लाएगा। शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन आएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्र भी साथ देंगे। धन लाभ होगा। पुराने समय से रुके पड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे।
मिथुन
धन लाभ होगा। मनोकामना पूर्ति होगी। दिन शुभ रहेगा। यात्रा मंगलमय होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यादें ताजा होंगी।
कर्क
अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। शारीरिक अस्वस्थता संभव है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में बाधाएं आ सकती है।
सिंह
अशुभ समाचार मिलने से तनाव व अप्रिय घटना की आशंका है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। भावनाओं में बहकर कोई कदम नहीं उठाएं।
कन्या
यात्रा से लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता, आशानुकूल लाभ, अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। व्यापारियों को निवेश में लाभ होगा। दिन शुभ है।
तुला
रुका धन मिलेगा। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। धन लाभ होगा। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग है। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी काम में आ रही बाधा समाप्त होगी।
वृश्चिक
काम बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।
धनु
कार्यों में बाधा की आशंका है। धैर्य से काम लें। कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। दुर्घटना से बचाव अपेक्षित है। वाहन धीरे चलाएं। सचेत रहें।
मकर
यात्रा सुखद रहेगी। उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। अनुकूल दिन है। लाभ निश्चित है। ऑफिस में बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। शुभ समाचार मिल सकता है।
कुंभ
सुख-समृद्धि के साथ खर्च में वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम के कारण परेशानी बढ़ सकती है।
मीन
विरोधी परास्त होंगे। व्यवहार कुशलता व शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़े
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)



 
						 
						