यूके में जमशेदपुर की पुत्रवधू नेहा शर्मा ने पहली बार मनाया छठ

दुनिया
Spread the love

यूके। यूके के रीडिंग शहर निवासी नेहा शर्मा ने अपनी माता सावित्री भगत के साथ पहली बार छठ पूजा मनाया। दोनों मां और बेटी ने 36 घंटे निर्जला व्रत रखकर अपने आवास स्थित गार्डन परिसर निर्मित कृत्रिम जलाशय में विधि विधान सहित सूप के साथ भगवान सूर्य और छठी मां की पूजा अर्चना की।

मौके पर पति गौरव शर्मा, पिता दीपक भगत, पुत्र अदवेत, क्लासमेट जूही प्रिया, पति राकेश कुमार, पुत्र हर्षवर्धन सहित पडोस के बिहार और झारखंड के लोगों ने अस्ताचल और उदित सूर्य को जल एवं दूध से अर्घ्‍य दिया। शाम के अर्घ्‍य के बाद सबों ने कोशी भराई एवं कोशी पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

नेहा शर्मा जमशेदपुर की पुत्रवधू हैं। माता पिता मालदा बंगाल के रहने वाले हैं। नेहा पति गौरव के साथ यूके की बहुराष्ट्रीय कंपनी में 4 वर्षो से कार्यरत है। नेहा ने बताया कि कॉलेज क्लासमेट जूही और माता के सहयोग से विदेश में छठ अनुष्ठान को मनाने में आसानी हुई।

वर्ष 2023 में बिहार कनेक्ट यूके समूह के सामूहिक छठ पर्व में भाग लेने से विदेश में छठ पर्व मनाने का विचार हुआ। वर्ष 2024 में यूके के आवास में जमशेदपुर की अमिता शर्मा ने पति, पुत्र, बहु और पोते के साथ रहकर छठ पर्व मनाया। सास और दादी साथ दशकों से छठ पूजा करती है। मां भी हर एक वर्ष छठ पर्व मनाती है। बचपन से ही मुझे और पति गौरव को छठ पूजा से जुड़े रहने का अवसर मिला।

गौरव ने बताया कि विदेश में भी अपनी पारंपरिक छठ पूजा मनाने से काफी आत्मिक सुख मिला। इस पर्व के बहाने अपने माटी के लोगों से मिलने और उत्सव मनाने आनंद की अनुभूति हुई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK